प्रतिनिधि, पाकुड़ गांधी चौक स्थित एआइएमआइएम कार्यालय में सोमवार को पार्टी की बैठक पूर्व विधायक अकील अख्तर की मौजूदगी में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, पंचायत स्तर पर पार्टी की गतिविधियों तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनता से जुड़े मुद्दों को पूर्व विधायक के समक्ष रखा. मौके पर अकील अख्तर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने का कार्य करती रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जायेगा.