[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ जिले भर में बारिशों के बीच अदा की गयी ईद की नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

जिले भर में बारिशों के बीच अदा की गयी ईद की नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

0
जिले भर में बारिशों के बीच अदा की गयी ईद की नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्रों में शनिवार को मुस्लिम समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई. हालांकि, बारिश के कारण तांतीपाड़ा स्थित ईदगाह में इस बार सामूहिक नमाज अदा नहीं हो सकी. इसके चलते विभिन्न मस्जिदों में निर्धारित समय सारणी के अनुसार ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के लिए लोगों की सुबह से ही मस्जिदों व उसके आसपास भीड़ जुटने लगे थी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नमाज अदा करने को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. जामें अतहरिया मस्जिद में मौलाना अंजर कासमी ने नमाज के बाद लोगों से कहा कि ईद खुशियां बांटने और आपसी सौहार्द बढ़ाने का पर्व है. पवित्र रमजान माह में धैर्यपूर्वक रोजा रखना त्याग और अनुशासन का प्रतीक है. उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ सभी पर्व मनाने की अपील की.

ईद पर सुरक्षा के थे व्यापक इंतजाम

ईद के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी ने विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी. इस दौरान एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ दयानंद आजाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते नजर आये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel