[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ धोती साड़ी का वितरण यथा शीघ्र करें पूर्ण: एमओ

धोती साड़ी का वितरण यथा शीघ्र करें पूर्ण: एमओ

0
धोती साड़ी का वितरण यथा शीघ्र करें पूर्ण: एमओ

प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को एमओ फकरे आजम ने डीलरों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान एमओ श्री आज़म ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि धोती, लूंगी और साड़ी का वितरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए. इसके साथ ही विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डुप्लीकेट राशन कार्डधारियों और साइलेंट कार्डधारियों का सत्यापन कर जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन अगले दो दिनों में प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया गया. एमओ ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित डीलरों के खिलाफ स्पष्टीकरण सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम विलोपित होने पर वितरण प्रतिशत पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इससे नए पात्र राशन कार्डधारियों का नाम जल्द ही जोड़ा जा सकेगा. बैठक में अनुपस्थित डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया. मौके पर बीरेंद्र कुमार पाल, असादुल अंसारी, देवीलाल सोरेन, मिलन शेख, देव प्रसाद दत्त, रफीक खान, रविन्द्र आचार्य, साइमन हांसदा सहित अन्य डीलर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel