[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ पाकुड़ रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की सुविधा बढ़ाने की मांग

पाकुड़ रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की सुविधा बढ़ाने की मांग

0
पाकुड़ रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की सुविधा बढ़ाने की मांग

पाकुड़. पाकुड़ रेलवे स्टेशन की रेल यात्रियों की समस्या को लेकर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला ने मंडल रेल प्रबंधक पूर्व हावड़ा विशाल कपूर से हावड़ा स्थित कार्यालय में मुलाकात कर पाकुड़ की रेल समस्याओं से अवगत कराया. इसमें पाकुड़ रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को तीन पाली में करने, पाकुड़ रेलवे परिसर में विडियोवाल लगाने सहित अन्य मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. वहीं रेल मुख्यालय कोलकाता में मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक रौशन कुमार व उप मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक काशी राजकुमार से मिलकर पाकुड़ सेक्शन में लोकल ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को होने वाली असुविधा से अवगत कराया. ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला ने बताया कि साहिबगंज लूपलाइन रेल खंड में विभिन्न रेलगाड़ियों को बंद कर देने तथा गाड़ियों की समय सारणी परिवर्तन करने से इस क्षेत्र के गरीब रेल यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. अतः साहिबगंज-रामपुरहाट तक मेमू चलाने की मांग की, जिसका मेमू का साहिबगंज से खुलने का समय सुबह 9 बजे हो, पाकुड़ 11:15 बजे, रामपुरहाट 12:15 बजे और अप में रामपुरहाट से प्रस्थान दोपहर 1:15 बजे चलकर पाकुड़ 2:15 बजे और साहिबगंज पहुंचने का समय 4:30 होने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया, जो साहिबगंज से चलकर बामदेव के समय चले और रामपुरहाट से अप में बरौनी के समय चले ताकि इस क्षेत्र के दैनिक रेल यात्रियों सहित यात्रियों को सुविधा मिल सके. साथ ही बर्धमान-मालदा पैसेंजर को पुनः चलाने व बर्धमान-तीनपहाड़ पैसेंजर ट्रेन का मार्ग विस्तार साहिबगंज तक करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. चर्चा के उपरांत श्री कुमार ने आश्वस्त किया कि ईजरप्पा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र जनहित में हैं और पूर्व रेलवे इसके समाधान के लिए कटिबद्ध है. इस समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा और इस सेक्शन के रेल यात्रियों को राहत मिलेगी. ईजरप्पा ने प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे, कोलकाता डॉ उदय शंकर झा से मिलकर मालगोदाम रोड स्थित दोनों फुटओवर ब्रिज के नीचे एटीवीएम का अधिष्ठापन करने की मांग की. श्री झा ने आश्वस्त किया कि इस माह के अंत तक एटीवीएम का अधिष्ठापन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel