[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ डीसी ने कंबल और अलाव व्यवस्था के दिये निर्देश

डीसी ने कंबल और अलाव व्यवस्था के दिये निर्देश

0
डीसी ने कंबल और अलाव व्यवस्था के दिये निर्देश

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार सोमवार देर रात शहर का निरीक्षण करने निकले. वे पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे और वहां गरीब, असहाय, निर्धन तथा दिव्यांग व्यक्तियों को कंबल वितरित किए. इसके बाद उपायुक्त ने गांधी चौक एवं बस स्टैंड में प्रशासन द्वारा स्थापित अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अलाव को नियमित रूप से जलाने, लकड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त अलाव लगाने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ सभी प्रखंडों में भी जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान लगातार चला रहा है. ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले एवं प्रखंडों के मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था और मजबूत की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel