[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाये कमेटी : थाना प्रभारी

सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाये कमेटी : थाना प्रभारी

0
सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाये कमेटी : थाना प्रभारी

पाकुड़िया. स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के विभिन्न मंदिर समितियों के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करना था. बैठक में पुलिस प्रशासन ने सभी मंदिर कमेटियों को मंदिर परिसर सहित मुख्य प्रवेश द्वार पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके. समितियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी. थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि सार्वजनिक सहयोग से ही अपराधमुक्त समाज की स्थापना संभव है. उन्होंने आपात स्थिति में बिना विलंब पाकुड़िया थाने को सूचित करने का आग्रह किया. मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस के सुझावों पर सहमति जताते हुए शीघ्र सीसीटीवी स्थापित कराने का आश्वासन दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel