[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ रसोई पर बढ़ा बोझ, घरेलू गैस सिलिंडर 999.50 रुपये पहुंचा, बढ़ी आम लोगों की चिंता

रसोई पर बढ़ा बोझ, घरेलू गैस सिलिंडर 999.50 रुपये पहुंचा, बढ़ी आम लोगों की चिंता

0
रसोई पर बढ़ा बोझ, घरेलू गैस सिलिंडर 999.50 रुपये पहुंचा, बढ़ी आम लोगों की चिंता

प्रतिनिधि, पाकुड़ पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच अब रसोई गैस भी महंगी हो गई है. घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि होने से निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है. लगातार बढ़ रही महंगाई का असर लोगों के मासिक बजट पर साफ दिखाई देने लगा है. तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद पाकुड़ शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 970.50 रुपये से बढ़कर 999.50 रुपये हो गई है. नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. कंपोजिट सिलिंडर भी हुआ महंगा घरेलू सिलिंडर के साथ-साथ 10 किलोग्राम वाले कंपोजिट सिलिंडर की कीमत में भी 20.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पहले इसकी कीमत 680 रुपये थी, जो अब बढ़कर 700.50 रुपये हो गई है. इससे छोटे परिवारों और सीमित आय वाले उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है. तीन माह में 89 रुपये बढ़े दाम यह पिछले तीन महीनों के भीतर दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है. इससे पहले मार्च माह में सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. मार्च से जून के बीच घरेलू गैस सिलिंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है. घर का बजट बिगड़ने लगा स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है. गैस, पेट्रोल और खाद्य सामग्री की कीमतों में वृद्धि से परिवारों को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बचत और अन्य आवश्यक जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है. सबसे अधिक परेशानी निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को हो रही है. क्या कहते हैं गैस एजेंसी प्रतिनिधि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और बढ़ती आयात लागत के कारण एलपीजी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसी वजह से तेल कंपनियों ने गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी की है. मोहित जैन, प्रतिनिधि, इंडेन गैस एजेंसी ———————————————————

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel