नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. उनके शपथ ग्रहण के बाद अरुण सरदार के नेतृत्व में लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशियों का इजहार किया. अरुण सरदार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में सम्राट चौधरी की नयी सरकार का गठन बिहार के विकास को नयी दिशा देगा. उन्होंने सीएम व नये उपमुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नये दौर में प्रवेश करेगा. विकास की रफ्तार तेज होगी, युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और किसानों को सशक्त बनाया जाएगा. धर्मेन्द्र कुमार त्रिवेदी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. मौके पर विनोद झा, दिलीप सरदार, शकुंतला सरदार, संतोंना सरदार, सुचित्रा प्रामाणिक, इंद्रजीत प्रामाणिक, पाबिया सरदार, पवन सरदार, अंता सरदार, अंजलि सरदार, चंचला सरदार, रामा सरदार सहित अन्य मौजूद थे.