प्रतिनिधि, फरक्का फरक्का थाना क्षेत्र के नयनपुर पंचायत अंतर्गत मानिकनगर गांव में कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर की छत पर बम विस्फोट होने के मामले में आरोपित कांग्रेसी कार्यकर्ता सैमुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरक्का थाना के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी के क्रम में आरोपित को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया गया है. ज्ञात हो कि मानिकनगर में घर की छत पर बम ब्लास्ट होने के बाद आस-पास के लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया था. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था. चुनाव के मद्देनज़र इसे माहौल खराब करने की साजिश बताते हुए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने गिरफ्तारी की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.