[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पाकुड़ नशामुक्ति को लेकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित, निकली प्रभातफेरी

नशामुक्ति को लेकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित, निकली प्रभातफेरी

0
नशामुक्ति को लेकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित, निकली प्रभातफेरी

संवाददाता, पाकुड़. जिला खेल कार्यालय पाकुड़ की ओर से मादक पदार्थों के सेवन को रोकने और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में मंगलवार को शहर के आंबेडकर चौक से जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये प्रभात फेरी आंबेडकर चौक से शुरू होकर बैंक कॉलोनी स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई. इसके पश्चात विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स का भी आयोजन बैंक कॉलोनी स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी, मेडल एवं खेल कीट देकर सम्मानित किया. जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ें, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके. नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है, बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है. अभियान को सफल बनाने में पाकुड़ ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, जिला खेल समन्वयक विवेक रजक, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक अक्षय बाउड़ी, एनआइएस कोच जगबंधु दास, श्यामल सोरेन, प्रोन्नति रानी दास, नारायण चंद्र रॉय, अंकिता राय, राम मोहन सैनी, अमित कुमार, नीतीश कुमार सहित खेल शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel