[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड में जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, 5 जून तक पहुंचने की उम्मीद

झारखंड में जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, 5 जून तक पहुंचने की उम्मीद

0
झारखंड में जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, 5 जून तक पहुंचने की उम्मीद
बारिश सांकेतिक तस्वीर (इमेज- Canva)

Jharkhand Monsoon: झारखंड में मई के महीने में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के कई इलाकों में कहीं तेज हवाएं तो कहीं झमाझम बारिश ने गर्मी का असर कम कर दिया है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने संभावना जताई है कि इस बार मॉनसून समय से पहले पहुंच सकता है. 

5 जून तक झारखंड में मॉनसून की दस्तक 

आइएमडी के अनुसार, देश में इस वर्ष मॉनसून के समय से पूर्व पहुंचने की उम्मीद है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में इस वर्ष मॉनसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है. इसके 10 से 12 दिन बाद यानी पांच से छह जून तक झारखंड पहुंचने की उम्मीद है. आइएमडी के अनुसार, चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना बनी रहती है. 

12 दिन पहले पहुंचने की संभावना 

अगर पूर्वानुमान सही रहा, तो झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मॉनसून 12 दिन पहले पहुंचेगा. मई माह में झारखंड के कई इलाकों में लगभग हर दिन आंधी के साथ बारिश हो रही है. इससे संभावना है कि कुछ दिनों के बाद से ही झारखंड में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है. पिछले वर्ष यानी 2025 में मॉनसून केरल में 24 मई को पहुंचा था, लेकिन झारखंड में 17 जून तक पहुंचा था. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की अवधि जून से सितंबर तक रहती है. 

अल-नीनो से बारिश में कमी

आइएमडी ने कहा कि देश में कम वर्षा का कारण अल नीनो परिस्थितियों का विकसित होना हो सकता है. मौसम विभाग ने एक मई को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा था कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो-साउदर्न ओसिलेशन (इएनएसओ) की तटस्थ परिस्थितियां धीरे-धीरे अल नीनो की स्थिति की ओर बढ़ रही हैं. विभाग ने यह भी कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि आज यानी 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि मॉनसून के केरल में 26-27 मई तक पहुंचने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

Previous article शिवहर: शनि जयंती पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, तेल और तिल अर्पित किए
Next article ईरान पर अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं हमले! यूएस-इजरायल टारगेट लिस्ट बनाने में जुटे
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel