[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड Fact Check: एलपीजी बुकिंग के लिए 21 और 35 दिन का झंझट खत्म! आपको अब इतने दिनों में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

Fact Check: एलपीजी बुकिंग के लिए 21 और 35 दिन का झंझट खत्म! आपको अब इतने दिनों में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

0
Fact Check: एलपीजी बुकिंग के लिए 21 और 35 दिन का झंझट खत्म! आपको अब इतने दिनों में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर
एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग के नियमों में बदलाव.

LPG Cylinder Booking Rule: देश के शहरी गैस उपभोक्ताओं को पहले की ही तरह 25 दिनों में और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिनों में दूसरा सिलेंडर मिलेगा. हालांकि, इससे पहले खबर यह थी कि एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है. नए नियम के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन के बजाय 35 दिन में दूसरा सिलेंडर मिलेगा. लेकिन, यह खबर पूरी तरह झूठी निकली.

फेक निकली 35 दिनों में डिलीवरी की बात

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने मीडिया में चल रही इस प्रकार की खबरों की सत्यता की जांच (फैक्ट चेक) की. उसकी जांच में यह बात सामने निकलकर आई कि मीडिया में प्रकाशित खबर फेक है. डबल गैस बुकिंग को लेकर देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने नियमों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. यह पूरी तरह फेक है.

सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव नहीं

पीआईबी ने सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा है कि सरकार के द्वारा एलपीजी बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. समयसीमा पहले की तरह ही लागू है. पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि शहरी उपभोक्ताओं को 25 दिन और ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले की तरह सिलेंडर मिलेगा.

क्या है पूरा मामला

इससे पहले खबर यह आई थी कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव कर दिया है. बदले हुए नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद बुकिंग कर पाते थे. वहीं इसके पूर्व बुकिंग की अवधि 21 दिन तय की गयी थी. जब आपको गैस रिफिल की डिलिवरी होगी, उस दिन से 35 दिनों के अंतराल की गिनती होगी. वहीं पांच किलो सिलेंडर वाले शहरी घरेलू उपभोक्ता 12 दिनों के बाद और 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर के उपभोक्ता 25 दिन के बाद बुकिंग कर सकेंगे. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा गैस आयात से पूरा करता है. खाड़ी देशों से अधिकांश हिस्सा आता है. युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हो गयी है.

डिलिवरी के समय डीएसी जरूरी

मीडिया की खबरों में यह भी कहा गया था कि वास्तविक ग्राहकों तक गैस की डिलिवरी हो सके, इसके लिए गैस कंपनियों ने अपनी-अपनी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि डिलिवरी के समय डिलिवरी अथॉन्टिकेशन कोड (डीएसी) जरूर लें. साथ ही गैस उपभोक्ताओं से कहा गया है कि उपभोक्ता इ-केवाइसी जरूर करा लें.

कितने दिनों में होगी सिंगल सिलेंडर की बुकिंग

  • 14.2 किलो: 25 दिन
  • 05 किलो: 09 दिन
  • 10 किलो: 18 दिन

इसे भी पढ़ें: झारखंड में इन 30 गांवों में डिजिटल इंडिया फेल, पेड़-पहाड़ पर चढ़कर मोबाइल चलाते हैं लोग

डबल सिलेंडर की बुकिंग

  • 14.2 किलो: 25 दिन
  • 05 किलो: 12 दिन
  • 10 किलो: 25 दिन

इसे भी पढ़ें: धनबाद में सांस लेना भी खतरनाक, झारखंड में बना सबसे प्रदूषित शहर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article क्या और गिरेंगे सोने-चांदी के दाम? देखें 25 मार्च के लेटेस्ट रेट्स
Next article ब्रेकफास्ट में बनाएं पोहा कॉर्न अप्पे, शिवांगी ने बताया बनाने का तरीका 
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel