[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा मुंडन समारोह से लौट रहा युवक गोली लगने से घायल, रिम्स रेफर

मुंडन समारोह से लौट रहा युवक गोली लगने से घायल, रिम्स रेफर

0
मुंडन समारोह से लौट रहा युवक गोली लगने से घायल, रिम्स रेफर

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के टिको (रजगुरूवा) में मुंडन समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे चंदवा थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत सेन्हा निवासी योगेश यादव उर्फ बाबा पर शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. गोली लगने से घायल हुआ योगेश : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे सेन्हा डैम पुलिया के पास घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने योगेश को रोक लिया. हाथापाई के दौरान अपराधियों ने उन पर देशी कट्टे से फायर कर दिया. गोली योगेश के हाथ को चीरती हुई निकल गयी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर मचा घमासान : दिलचस्प बात यह है कि घटना के बाद से ही कुड़ू पुलिस और बेतर ओपी पुलिस के बीच सीमा विवाद का मामला खड़ा हो गया है. कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि घटना स्थल बेतर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जबकि बेतर पुलिस इसे कुड़ू थाना क्षेत्र में बताकर अपना दामन बचाने में जुटी है. इस क्षेत्रीय अधिकार की खींचतान में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. जमीन विवाद की आशंका : प्राथमिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जतायी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को गोली मारी गयी है या किसी अन्य हथियार से हमला हुआ है, यह चिकित्सा रिपोर्ट और फर्द बयान के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel