[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा भीठा गांव में जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर किया क्षतिग्रस्त

भीठा गांव में जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर किया क्षतिग्रस्त

0
भीठा गांव में जंगली हाथी का तांडव, गरीब किसान का घर किया क्षतिग्रस्त

भंडरा़ भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा गांव में रविवार की आधी रात एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचायी. हाथी ने किसान बिहारी उरांव के घर को अपना निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घर में सो रहे थे बच्चे, बाल-बाल बची जान : बताया गया कि बिहारी उरांव अपनी पत्नी के साथ रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश गये हुए हैं. घर में उनके दो बच्चे अकेले सो रहे थे, जिन्होंने हाथी के हमले के बाद भागकर बमुश्किल अपनी जान बचायी. हाथी ने घर में रखा धान, चावल और दाल खा लिया, साथ ही टीवी, कुर्सी समेत अन्य घरेलू सामानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. इस घटना से किसान की गृहस्थी उजड़ गयी है. वन विभाग से सुरक्षा व मुआवजे की मांग : स्थानीय मुखिया टेले उरांव ने बताया कि भीठा गांव में हाथी के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है. पूर्व में भी हाथियों का झुंड कई बार गांव में घुसकर घरों और फसलों को बर्बाद कर चुका है. मुखिया ने वन विभाग पर ग्रामीणों की जान-माल की अनदेखी का आरोप लगाया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने जल्द हाथी को खदेड़ने या पकड़ने की ठोस कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा के लिए मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे. फिलहाल, हाथी के डर से ग्रामीण रातें जागकर बिताने को मजबूर हैं. उन्होंने वन विभाग से तत्काल बिहारी उरांव के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel