[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा Video: धूमधाम से मनी वीर बुधू भगत जयंती, दीपिका बोलीं- शहीदों की जन्मस्थली को विशेष पहचान दिलायेगी सरकार

Video: धूमधाम से मनी वीर बुधू भगत जयंती, दीपिका बोलीं- शहीदों की जन्मस्थली को विशेष पहचान दिलायेगी सरकार

0
Video: धूमधाम से मनी वीर बुधू भगत जयंती, दीपिका बोलीं- शहीदों की जन्मस्थली को विशेष पहचान दिलायेगी सरकार
वीर बुधू भगत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम.

Veer Budhu Bhagat Jayanti: लोहरदगा में शहीद वीर बुधू भगत की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि शहीदों की जन्मस्थली को महागठबंधन की सरकार विशेष पहचान दिलायेगी. लोहरदगा के शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा मे बीर बुधू भगत जयंती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विकास मेला का भी आयोजन किया गया. विकास मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीपिका पांडेय सिंह ने किया. सांसद सुखदेव भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले मंत्री और अतिथियों ने मैना बगीचा में वीर बुधू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोहा. देखें Video

शहीदों की जन्मस्थली को विशेष पहचान दिलायेगी सरकार – सुखदेव

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के शहीदों की जन्मस्थली को विशेष पहचाने दिलाने की दिशा में काम करेगी. टीको, कुड़ू में वीर बुधू भगत, शहीद हलधर, गिरधर, रुनिया एवं झुनिया की शहादत स्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी के युवाओं को भी शहीदों के बारे जानना चाहिए. जहां-जहां शहीदों की याद में कार्यक्रम होते हैं, सरकार के लोग वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सुदूरवर्ती गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा – दीपिका पांडेय सिंह

हेमंत सोरेन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है. युवाओं को रोजगार दे रही है. आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को अच्छादित किया जा रहा है. युवाओं का कौशल विकास करके उनको रोजगार से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग लगायेगी, ताकि यहां के युवाओं को यहीं रोजगार मिल सके. सुदूरवर्ती गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीको शहादत स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में करेंगे विकसित : सुखदेव भगत

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कुड़ू प्रखंड के ग्राम टीको में वीर बुधू भगत, उनके बेटों और बेटियों के शहादत स्थल को राज्य सरकार के प्रयास से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार से बात करेंगे कि झारखंड के शहीदों को पाठ्य-पुस्तकों में शामिल किया जाये.

लरका विद्रोह में वीर बुधू भगत ने निभायी थी अहम भूमिका – भगत

सुखदेव भगत ने कहा कि शहीद वीर बुधू भगत ने लरका विद्रोह में अहम भूमिका निभायी थी. जल, जंगल और जमीन के लिए उन्होंने न सिर्फ शहादत दी, बल्कि उनके दो बेटों हलधर और गिरधर, बेटियों रुनिया और झुनिया ने भी शहादत दी थी. सांसद ने कहा, ‘हम सभी को मिलकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा करनी है. राज्य सरकार की ओर से सरना कोड को पास कर केंद्र के पास भेज दिया गया है. हम पूरी कोशिश करेंगे कि सरना कोड लागू हो जाये.’

आदिवासी नृत्य से कलाकारों ने बांधा समां. देखें Video

स्वयंसहायता समूहों को मंत्री दीपिका ने बांटे चेक

कार्यक्रम में मंत्री ने जेएसएलपीएस के 740 महिला स्वयंसहायता समूहों के बीच 3.70 करोड़ रुपए, 39 स्वयंसहायता समूहों एवं 22 ग्राम संगठनों के बीच 33.70 लाख रुपए और 527 स्वयंसहायता समूहों के बीच 18.79 करोड़ रुपए का चेक वितरित किया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, सांसद प्रतिनिधि के निजी सचिव आलोक साहू, सांसद के सुपुत्र अभिनव सिद्धार्थ, आयोजन समिति के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों के साथ-साथ जिले के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

उम्रकैद की सजा काट रहे 37 कैदियों की लगी लॉटरी, जल्द होंगे रिहा

9 साल के क्षितिज की बेरहमी से हत्या, आंखें निकाली, पेट में चाकू से किये अनगिनत वार, झाड़ी में मिला शव

झारखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार, न्यूनतम पारा हुआ 10.9 डिग्री, जानें कब से शुरू होगा बारिश का दौर

17 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Previous article बायसी में मिट्टी जांच प्रयोगशाला का हुआ उद्घाटन
Next article रेलवे दुर्गा मंदिर कमेटी का हुआ गठन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel