[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा जलमीनार से पानी लेने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

जलमीनार से पानी लेने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

0
जलमीनार से पानी लेने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के बड़की चांपी पंचायत के होटवार गांव में चापानल में रगे जलमीनार से पानी लेने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया गया तथा दोनों पक्षों के आवेदन पर कुड़ू थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि होटवार गांव में चापानल में हर घर नल – जल योजना के तहत जलमीनार लगाया गया है. जलमीनार से पानी लेने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. एक पक्ष के पुनम देवी ने कुड़ू थाना को दिए लिखित आवेदन में बताया कि जलमीनार से पानी लेने गए थें इसी बीच सुरेन्द्र साहू व अन्य सात लोगों ने मिलकर मुझे तथा मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट किया दुसरी तरफ दुसरे पक्ष के सुरेन्द्र साहू ने थाना को दिए लिखित आवेदन में बताया कि पानी लेने गए थे इसी बीच पुनम देवी तथा अन्य ने मिलकर मारपीट किया. मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगो को चोंट लगी है तथा इलाज कराया गया है. दोनों पक्षों के आवेदन पर एक पक्ष के सात लोगों व दुसरे पक्ष के छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस छापामारी कर रही है.थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस छापामारी कर रहीं हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel