[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा बीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

बीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
बीएस कॉलेज में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोहरदगा.लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि कुमार गुप्ता ने किया. प्रतियोगिता के उदघाटन के अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर डॉ. सुमन कुजूर, प्रो. अजित गुप्ता, डॉ. रोशन खलखो, प्रो. अर्जुन लकड़ा, प्रो. शारोन सुरीन, डॉ. संजय रविदास, खेल प्रभारी प्रो. आनंद मांझी, सोनू बड़ाईक एवं क्रिकेट कोच अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष रूप से पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष भी मौजूद रहे. प्रतियोगिता में बीएस कॉलेज रेड एवं बीएस कॉलेज ब्लू के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. रेड टीम की कप्तानी प्रेम कुमार कर रहे हैं, जबकि ब्लू टीम के कप्तान सुमित उरांव हैं. दोनों खिलाड़ी पिछले वर्ष रांची विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में भी शामिल रह चुके हैं. मौके पर प्राचार्य डॉ. शशि कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालय खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा. वहीं पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर बताते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel