[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा मालवाहक वाहन व स्कूटी में टक्कर, दो घंटे बाधित रहा हाईवे, सीओ व थाना प्रभारी की तत्परता से हटा सड़क जाम

मालवाहक वाहन व स्कूटी में टक्कर, दो घंटे बाधित रहा हाईवे, सीओ व थाना प्रभारी की तत्परता से हटा सड़क जाम

0
मालवाहक वाहन व स्कूटी में टक्कर, दो घंटे बाधित रहा हाईवे, सीओ व थाना प्रभारी की तत्परता से हटा सड़क जाम

कुड़ू लोहरदगा. लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ. शराब लदा मालवाहक वाहन (जेएच 01 एई 4495) और स्कूटी (जेएच 01 बीडी 0695) के बीच आमने-सामने की टक्कर में मां–पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. रांची से पलामू जा रहा मालवाहक वाहन शराब से भरा हुआ था. इसी दौरान कुड़ू थाना क्षेत्र के रोन्हैया कोलसिमरी गांव निवासी विषुण भगताईन अपने पुत्र किशोर भगत और भतीजे निरंजन उरांव के साथ स्कूटी पर मांडर अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने जा रही थीं. रास्ते में ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी जिससे किशोर भगत और निरंजन उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी. विषुण भगताईन को लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मृत्यु हो गयी. इसके अलावा मालवाहक वाहन में सवार तीन लोग विनत मुंडा, विकास मिंज और टिंकू राम घायल हो गये. तीनों का इलाज कुड़ू सीएचसी में चल रहा है. इनमें से विनत मुंडा और विकास मिंज को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. ग्रामीणों ने शराब लूटने के लिए भीड़ जमा कर दी और सड़क जाम कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी अजीत कुमार और सीओ संतोष उरांव मौके पर पहुंचे. उनकी तत्परता से दो घंटे के भीतर जाम हटाकर आवागमन शुरू कराया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए कुछ आर्थिक सहायता और दो क्विंटल चावल उपलब्ध कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel