[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लो…बंधनों को तोड़ भविष्य का निर्माण करने वाली का नाम ही महिला है : डॉ परीन सोमानी

लो…बंधनों को तोड़ भविष्य का निर्माण करने वाली का नाम ही महिला है : डॉ परीन सोमानी

0
लो…बंधनों को तोड़ भविष्य का निर्माण करने वाली का नाम ही महिला है : डॉ परीन सोमानी

कुड़ू. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को अविराम कॉलेज आफ एजुकेशन टिको कुड़ू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साल 2022 की विश्व सुंदरी सह लंदन आर्गेनाइजेशन आफ स्कील डेवलपमेंट की सीइओ प्रोफेसर डॉ परीन सोमानी थे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व सुंदरी प्रोफेसर डॉ परीन सोमानी ने कहा कि बंधनों को तोड़ना, भविष्य का निर्माण करना, परिवार से लेकर गांव, समाज, प्रखंड, जिला, राज्य व देश से लेकर विश्वभर में समाजिक समरसता बनाना ही महिला का नाम है. एक महिला, एक छात्रा व एक बच्ची वह सब कुछ कर सकती है जो एक पुरुष कर सकता है. जीवन क सबसे बड़ा गौरवान्वित पल अविराम में आकर मिला है. सम्मान पाने के लिए एक महिला कितना त्याग करती है वह उस महिला से पूछे, जिसका पति व समाज उसे तिरस्कार किया भावना से देखते हैं.जीवन में लक्ष्य पाने के लिए हमेशा कठिन परिश्रम करना एक महिला की पहचान हैं.

बाक्स में

बेटियां की उपलब्धि ही अविराम की पहचान : सचिव

कॉलेज के सचिव सह कार्यक्रम के मुख्य संयोजक इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि अनुशासन का दूसरा नाम अविराम हैं. अविराम में बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है. पिछले 14 साल के सफर में अविराम ने विश्वविद्यालय व राज्य टॉपर दिया है. इसमें एक से लेकर दस तक बेटियों का जलवा रहा है.त्याग की प्रतिमुर्ती बेटियां जबतक सबल नहीं होगी देश व राज्य के विकसित होने का दावा खोखला साबित होगा.

बाक्स में

संस्कृति कार्यक्रमों ने मोहा मन, सम्मानित हुई बेटियां

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अविराम मे आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. इसमें अनेकता में एकता का संदेश देती विभिन्न राज्यों का पारंपरिक वेशभूषा व गीत संगीत था. इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि सहित कॉलेज की महिला व्याख्याताओं ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किए. मौके पर महिला व्याख्याताओं, महिला शिक्षकों को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया. मौके पर कुंदन गिद्ध, ममता, रेणुका, खुशी, तबस्सुम, खालिदा, पंकज भारती, आफताब, जंगबहादुर महतो, लक्ष्मण, विरेन्द्र, नीरज सहित अन्य शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel