[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें

0
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों और बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाया जाये. उन्होंने कहा कि ड्रंकन ड्राइविंग के मामलों में केवल जुर्माना ही न लगायें, बल्कि कड़ी चेतावनी भी दें. पीड़ित परिवारों को जल्द मिले मुआवजा : उपायुक्त ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु के मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहनों की पहचान कर जल्द से जल्द मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) में याचिका दायर करायें. संबंधित विभाग को न्यूनतम समय में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा मिल सके. अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा के उपाय : नगर परिषद को शहरी क्षेत्रों में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं, राष्ट्रीय उच्च प्रमंडल रांची को सड़क किनारे झुकी डालियों और सूखे पेड़ों की छंटाई करने को कहा गया. विद्यालयों व कॉलेजों के पास दो सप्ताह के भीतर रंबल स्ट्रिप लगाने का काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है. शिक्षा विभाग को छात्रों और अभिभावकों की काउंसलिंग करने का निर्देश दिया गया ताकि बच्चे वाहन न चलायें. हिंडाल्को को टीबी जांच के निर्देश : उपायुक्त ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को अपने खनन क्षेत्रों में कार्यरत सभी कर्मियों और चालकों की अनिवार्य रूप से टीबी जांच कराने का निर्देश दिया. साथ ही वहां के चालकों की नियमित रूप से शराब सेवन की जांच करने को भी कहा गया. बैठक में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीटीओ जया सांखी मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप और डीएसपी समीर तिर्की सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel