[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : डीसी

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : डीसी

0
जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : डीसी

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कुड़ू प्रखंड के जीमा स्थित डेयरी यूनिट, चीरी के अन्नामृता फाउंडेशन (सेंट्रलाइज्ड किचेन), डायट संस्थान और राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. प्रतिदिन 500 लीटर दूध प्रोसेसिंग से शुरुआत करें : डीसी ने जीमा स्थित डेयरी यूनिट का निरीक्षण कर गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह और डीपीएम जेएसएलपीएस संजय गुप्ता को डेढ़ महीने के भीतर उत्पादन शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने मशीनों की क्षमता परखते हुए शुरुआती चरण में प्रतिदिन 500 लीटर दूध प्रोसेसिंग से शुरुआत करने को कहा. साथ ही नाली, शेड निर्माण, जेनसेट, लैब प्लेटफॉर्म, दही व बॉटलिंग पैकेजिंग मशीन से जुड़े लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने तथा दुग्ध उत्पादकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का निर्देश दिया. स्वच्छता और स्टॉक रजिस्टर अनिवार्य : चीरी स्थित अन्नामृता फाउंडेशन के सेंट्रलाइज्ड किचेन में उपायुक्त ने भोजन की गुणवत्ता बनाये रखने और एफसीआइ से मिलने वाले खाद्यान्न का नियमित स्टॉक रजिस्टर संधारित करने का निर्देश दिया. इसके बाद डायट संस्थान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएसइ को एसडीओ के साथ समन्वय बनाकर प्रथम तल पर रखे अनुपयोगी बेंच-डेस्क हटाने को कहा. साथ ही छात्रावास परिसर की नियमित साफ-सफाई व जर्जर ढांचों को हटाने के निर्देश दिये. गणित-विज्ञान के खराब रिजल्ट पर नाराजगी : राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के निरीक्षण के दौरान डीसी ने आइसीटी लैब, लैब व लाइब्रेरी का जायजा लिया. परीक्षा परिणाम की समीक्षा में गणित और विज्ञान में बच्चों के खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित शिक्षिका को समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने, मासिक परीक्षा के कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं (एक्स्ट्रा क्लास) संचालित करने और प्रभावी योजना बनाने का निर्देश दिया. मौके पर डीइओ दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर व डीएसइ अभिजीत कुमार उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel