[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा बुनियादी विद्यालय में असामाजिक तत्वों का उत्पात, कंप्यूटर तोड़ा, सात बैट्री की चोरी

बुनियादी विद्यालय में असामाजिक तत्वों का उत्पात, कंप्यूटर तोड़ा, सात बैट्री की चोरी

0
बुनियादी विद्यालय में असामाजिक तत्वों का उत्पात, कंप्यूटर तोड़ा, सात बैट्री की चोरी

कुड़ू. राजकीय बुनियादी विद्यालय कुड़ू में रविवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. चोरों ने विद्यालय के कमरे की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया और कंप्यूटरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए सात बैटरियां चुरा लीं. सोमवार की सुबह जब विद्यालय खुला और शिक्षक पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ. सूचना मिलने पर कुड़ू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2005 में एवरोन कंपनी द्वारा निविदा के आधार पर विद्यालय को सात कंप्यूटर सेट दिये गये थे. हालांकि, कंप्यूटर शिक्षक की बहाली नहीं होने के कारण इन सेटों को एक कमरे में बंद कर रखा गया था. चोरों ने कमरे में घुसकर वायरिंग सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया और मॉनिटरों को बाहर फेंककर पत्थरों से कूच दिया. स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि सभी मॉनिटर क्षतिग्रस्त कर दिये गये हैं और बैट्रियां गायब हैं. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने चोरी की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस दोषियों की पहचान करने में जुटी है. नगर परिषद अध्यक्ष के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित, काम पर लौटे

लोहरदगा. झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मी तीन महीने के एरियर सहित वेतन भुगतान, पीएफ का ब्याज सहित हिसाब, वर्दी और श्रीश्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जनता से की जा रही समानांतर टैक्स वसूली पर रोक सहित कई मांगों को लेकर पुरानी नगरपालिका में धरना पर बैठ गये. कर्मचारियों ने कंपनी पर दुर्व्यवहार और कचरा तौल में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया. सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव धरनास्थल पहुंचे. उन्होंने बरसात के मौसम में जनता की परेशानी का हवाला देते हुए कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर कार्य शुरू कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel