[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा ग्रामीण युवाओं को दी जा रही आधुनिक खेती व पशुपालन की ट्रेनिंग

ग्रामीण युवाओं को दी जा रही आधुनिक खेती व पशुपालन की ट्रेनिंग

0
ग्रामीण युवाओं को दी जा रही आधुनिक खेती व पशुपालन की ट्रेनिंग

लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा कुड़ू के ओपा और भंडरा के धानामुंजी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और किसानों को कृषि आधारित व्यवसायों की तकनीक सिखाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीक, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और आय वृद्धि के प्रभावी उपायों की जानकारी दी जा रही है. आरसेटी निदेशक सुरेश भगत और जेएसएलपीएस प्रबंधक बिपिन चंद्र ने प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों से सीधा संवाद किया. इस दौरान खेती के साथ-साथ पशुपालन से जुड़े विषयों पर भी सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान साझा किया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों के अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें सफल उद्यमी बनने के गुर सिखाये. यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है. मौके पर कई प्रशिक्षार्थी और ग्रामीण उपस्थित थे. लोहरदगा़ बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था लोहरदगा द्वारा 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण कुड़ू प्रखंड के ग्राम ओपा एवं भंडरा प्रखंड के धानामुंजी सीएलएफ में संचालित हो रहा है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को कृषि आधारित व्यवसाय की समुचित जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक कृषि तकनीक, उद्यमिता विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी जा रही है. कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने क्षेत्र में सफल कृषि उद्यमी बन सकें. साथ ही कृषि के साथ-साथ पशुपालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है. इस क्रम में आरसेटी निदेशक सुरेश भगत एवं जेएसएलपीएस प्रबंधक बिपिन चंद्र द्वारा प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी ली गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel