[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद, मंदी से राहत की आस

त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद, मंदी से राहत की आस

0
त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद, मंदी से राहत की आस

लोहरदगा़ केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के स्लैब में बदलाव को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है. खासकर मध्यम वर्गीय लोग इस फैसले को राहत भरा मान रहे हैं. उनका कहना है कि बदलाव के बाद रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएं सस्ती होंगी और आम उपभोक्ता को सीधा फायदा मिलेगा. सबसे बड़ी राहत दोपहिया वाहनों की कीमतों में कमी के रूप में दिख रही है. लोहरदगा शहर के युवा व्यवसायी श्री बाइक्स के संचालक कमल कांत ने बताया कि नये स्लैब से मोटरसाइकिल और स्कूटी की कीमतों में लगभग पंद्रह हजार रुपये तक की कमी आ सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित नया जीएसटी स्लैब 22 सितंबर से लागू होगा, लेकिन इसका असर अभी से बाजार में देखा जा रहा है. लोग पहले से ही मोटरसाइकिल और स्कूटी की बुकिंग कराने लगे हैं. ग्राहकों का कहना है कि दाम घटने से दोपहिया वाहन खरीदना आसान हो जायेगा. त्योहारों का मौसम करीब है और ऐसे में दशहरा व धनतेरस पर वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि की उम्मीद है. कमल कांत ने बताया कि लोग लगातार दामों की जानकारी ले रहे हैं और कई लोगों ने तो अग्रिम बुकिंग भी करा ली है. व्यवसायियों का मानना है कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से बाजार की रौनक लौटेगी. पिछले कुछ समय से चल रहे मंदी के दौर से अब कारोबारियों को उबरने की उम्मीद है. त्योहारों के मौके पर ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी और लगातार हो रही बुकिंग से व्यापारी बेहद आशान्वित हैं कि इस बार बिक्री के नये कीर्तिमान बनेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel