[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा प्रभात खबर द्वारा 22 जून को मेधावी विद्यार्थियों को किया जायेगा सम्मानित

प्रभात खबर द्वारा 22 जून को मेधावी विद्यार्थियों को किया जायेगा सम्मानित

0
प्रभात खबर द्वारा 22 जून को मेधावी विद्यार्थियों को किया जायेगा सम्मानित

लोहरदगा़ प्रभात खबर की ओर से 22 जून को लोहरदगा प्रखंड कार्यालय स्थित न्यू टाउन हॉल में 10 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं. विद्यार्थी आवेदन करते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणी सही तरीके से दर्ज कर भाग ले सकते हैं. समारोह में सीबीएसइ बोर्ड के 10वीं और 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. झारखंड बोर्ड 10वीं में 80% या उससे अधिक तथा 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं. मेधावी विद्यार्थी दिये गये क्यूआर कोड में स्कैन कर सकते हैं. 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, सुख-शांति की कामना की

किस्को. प्रखंड के आनंदपुर डाड़ी टोली के समीप जोरी स्थित महावीर चबूतरा पर रविवार सुबह महावीर मंडल के बैनर तले 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ. समाजसेवी कृष्णा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पंडित विमलेश मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराकर किया. इसके बाद ढोल, मृदंग और मंजीरे की थाप पर हरे राम हरे कृष्ण का महामंत्र गूंज उठा. इस कीर्तन में जोरी सहित जनवल, हुआहार, पतगेच्छा, लावागाई, बाघा और सलगी गांवों के दर्जनों श्रद्धालु व रामनवमी पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए. कृष्णा सिंह ने बताया कि गांव में सुख-शांति, अच्छी वर्षा और बेहतर फसल की कामना से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है. सोमवार (अमावस्या तिथि) को हवन-पूजन और महाप्रसाद वितरण के साथ कीर्तन का समापन होगा. मौके पर समाजसेवी कृष्णा सिंह, बलिराम ओझा, शिवनंदन प्रजापति, सूरज वर्मा, जयकिशोर सिंह, प्रेम शर्मा, उमेश वर्मा, अनुज सिंह, अरुण सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel