[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा राहुल गांधी तथा विपक्ष का आचरण निंदनीय : ओम सिंह

राहुल गांधी तथा विपक्ष का आचरण निंदनीय : ओम सिंह

0
राहुल गांधी तथा विपक्ष का आचरण निंदनीय : ओम सिंह

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने लोकसभा में पिछले दिनों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा विपक्ष के द्वारा किये जा रहे अमर्यादित आचरण की घोर निंदा की है.उन्होंने कहा है कि संसदीय लोकतंत्र की अपनी एक मर्यादा है, जिसे इस बजट सत्र में पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है. ऐसा लगता है कि विपक्ष पूरी तरह यह ठान चुका है कि मोदी सरकार के सारे निर्णय का वह प्रबल विरोध करेगा, चाहे वह विकास का मुद्दा हो, देश की सुरक्षा से जुड़ा प्रश्न हो, राहुल गांधी तथा विपक्ष ऐसे मुद्दों को सदन में उठाकर सरकार को घेरने का अवसर तलाशती है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं होता. भाजपा नेता ने कहा है कि लोकसभा के अंदर तथा बाहर जिस तरह का आचरण नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा विपक्ष कर रहा है वह लोकतंत्र के लिए घातक तथा भविष्य की राजनीति को एक गलत दिशा की ओर ले जा रहा है. परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न लोहरदगा. झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. लोहरदगा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर 18 केंद्र बनाये गये हैं. मैट्रिक में वाणिज्य एवं गृह विज्ञान की परीक्षा में नामांकित 259 विद्यार्थियों में 257 उपस्थित तथा दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें मैथमेटिक्स की परीक्षा में नामांकित 277 विद्यार्थियों में 275 उपस्थित रहे तथा दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel