[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लो…..दुर्गम पेशरार इलाके में सोलर जलापूर्ति फिर चालू, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पानी

लो…..दुर्गम पेशरार इलाके में सोलर जलापूर्ति फिर चालू, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पानी

0
लो…..दुर्गम पेशरार इलाके में सोलर जलापूर्ति फिर चालू, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पानी

गोपी कुंवर, लोहरदगा

जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में भी अब शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुचारु होने लगी है. लोहरदगा जिले के दुर्गम पेशरार प्रखंड की तुइमूं पंचायत समेत आसपास के कई गांवों में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना कुछ समय से खराब पड़ी थी. इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों की शिकायत के बाद संवेदक प्रेम कुमार सिन्हा द्वारा खराब पड़े जलापूर्ति सिस्टम की मरम्मत कर उसे फिर से चालू कराया गया. इसके बाद अब पेशरार प्रखंड के गम्हरिया, हुंदी, सनई, चापरोंग, सिंदूर, तुडूर, मन्हेपाट, गड़ातू सहित कई गांवों में सोलर जलापूर्ति के माध्यम से लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की यह योजना अब इस इलाके में सफल साबित हो रही है.पहले गांव के लोग चुआं और डाड़ी का पानी पीने को मजबूर थे। लेकिन सोलर जलापूर्ति योजना शुरू होने के बाद लोगों को घर के पास ही शुद्ध पेयजल मिलने लगा था। बीच में योजना खराब होने से परेशानी बढ़ गयी थी. हुंदी गांव के राजेंद्र उरांव ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था खराब होने की शिकायत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से की गयी थी. विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदक को इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसके बाद ठेकेदार प्रेम कुमार सिन्हा ने पहुंचकर जलापूर्ति टावरों की मरम्मत करायी और अब लोगों को फिर से पानी मिलने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि सोलर आधारित जलापूर्ति प्रणाली होने के कारण इसमें बिजली की समस्या नहीं आती और दिन-रात पानी उपलब्ध रहता है. गर्मी की शुरुआत में ही पानी की सुविधा बहाल हो जाने से लोगों को राहत मिली है. गांव की महिलाओं ने भी खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ता. घर के पास ही पानी उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में काफी सुविधा आयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel