[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : उपायुक्त

कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : उपायुक्त

0
कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : उपायुक्त

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीण की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गयी. इसमें दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि जिले में 15 से 24 जून 2026 तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जायेगा, ताकि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. विद्यालयों में नामांकन की मुख्य प्रक्रिया 21 से 24 जून तक चलेगी. अभियान की चरणबद्ध कार्ययोजना तय : बैठक में अभियान के सफल संचालन के लिए चरणबद्ध शेड्यूल की समीक्षा की गयी. इसके तहत 16 जून को प्रखंड स्तर पर बैठक कर रणनीति तैयार की जायेगी. इसके बाद, 17 जून को विद्यालय, पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत सचिवालय स्तर पर समन्वय बनाकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सूची तैयार की जायेगी. अभियान को गति देने के लिए 18 और 19 जून को जिला व प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जायेगा. स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं और भत्ते दुरुस्त करने के निर्देश : उपायुक्त ने स्कूलों में उपलब्ध रैंप, हैंड्रिल युक्त रैंप और दिव्यांग अनुकूल शौचालयों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में ये सुविधाएं नहीं हैं, वहां तुरंत आवश्यक व्यवस्था की जाये. इसके साथ ही, बच्चों को मिलने वाले एस्कॉर्ट व ट्रांसपोर्ट भत्ता, रीडर भत्ता और गृह आधारित शिक्षण की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों को शीघ्र लाभान्वित करने का निर्देश दिया. यूडीआइडी कार्ड के लिए लगेगा विशेष शिविर : चिह्नित दिव्यांग बच्चों के यूडीआइडी कार्ड निर्माण के लिए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. वहीं, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय से तीन से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों की पहचान करें, जो अब तक स्कूल से बाहर हैं. मौके पर डीडीसी राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीइओ दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, डीएसइ अभिजीत कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित सभी बीइइओ और बीपीओ मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel