[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा सांसद ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सांसद ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
सांसद ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

लोहरदगा़ जिला प्रशासन एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया. शनिवार को सांसद सुखदेव भगत के आवास परिसर से इस रथ को सांसद एवं संस्थान के सचिव सीपी यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पूर्व अतिथियों ने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. जागरूकता और शिक्षा से खत्म होगी कुप्रथा : सांसद : मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिसे केवल जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से समाज के सभी हितधारकों और समुदायों में चेतना आयेगी, जिससे पूरे संसदीय क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सफलता मिलेगी. पंचायत व हाट-बाजारों में चलेगा अभियान : संस्थान के सचिव सीपी यादव ने बताया कि यह रथ गुमला जिले के सभी प्रखंडों, थानों, पंचायत सचिवालयों और प्रमुख हाट-बाजारों का भ्रमण करेगा. इस दौरान लोगों को शपथ दिलायी जायेगी और हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. कार्यक्रम में गुमला से आयीं डॉ दीप्ति, सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, नीतू साक्षी टोप्पो, नसीम अनवर, रघुनंदन प्रसाद, प्रमोद खलखो, विक्रम कुमार, मिथलेश पांडेय, द्रोपदी कुजूर, रूपेश मिश्रा, मुकेश साहू, दिनेश गोप, पूनम कुजूर व विवेक यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel