[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा ओझा-गुनी के संदेह में अधेड़ की बेरहमी से पिटाई, कोयल नदी के किनारे फेंका

ओझा-गुनी के संदेह में अधेड़ की बेरहमी से पिटाई, कोयल नदी के किनारे फेंका

0
ओझा-गुनी के संदेह में अधेड़ की बेरहमी से पिटाई, कोयल नदी के किनारे फेंका

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार की देर रात करीब पांच अज्ञात लोगों ने ओझा-गुनी का आरोप लगाते हुए नवल किशोर उरांव (50) नामक अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट के बाद हमलावर उसे मरा हुआ समझकर कोयल नदी के किनारे फेंक कर फरार हो गये. घर से बुलाकर अखाड़ा ले गये हमलावर : पीड़ित नवल किशोर उरांव ने अस्पताल में बताया कि देर रात कुछ लोगों ने आवाज देकर उनके घर का दरवाजा खुलवाया. बाहर निकलते ही हमलावर उन्हें जबरन गांव के अखाड़ा ले गये. वहां पहले से ही एक युवक लेटा हुआ था. हमलावरों ने नवल को उस युवक के पैर छूने और प्रणाम करने को कहा. जब उन्होंने विरोध किया, तो लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया गया. इसके बाद वे बेहोश हो गये और उन्हें कुछ याद नहीं रहा. थाना प्रभारी की तत्परता से बची जान : घटना की सूचना मिलते ही कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई की. रात करीब 12 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में अधेड़ को कोयल नदी के किनारे से बरामद किया. पुलिस ने उन्हें तत्काल कुड़ू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel