[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा कुड़ू के फर्नीचर और सोफा सेट गोदाम में लगी आग, 20 लाख का सामान जलकर हो गया खाक

कुड़ू के फर्नीचर और सोफा सेट गोदाम में लगी आग, 20 लाख का सामान जलकर हो गया खाक

0
कुड़ू के फर्नीचर और सोफा सेट गोदाम में लगी आग, 20 लाख का सामान जलकर हो गया खाक
आगलगी के बाद बर्बाद सोफा सेट का मलबा. फोटो: प्रभात खबर

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

Lohardaga News: झारखंड में लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के कुंदों मोड़ स्थित सुरेश फर्नीचर दुकान सह गोदाम में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये मूल्य के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए. आग की चपेट में आने से गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद व्यवसायी सुरेश साहू और उनका पूरा परिवार सदमे में है.

किराये के मकान में चल रहा था कारोबार

जानकारी के अनुसार कुड़ू निवासी सुरेश साहू, कुंदों मोड़ पिपराटोली स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुमुदिनी तिर्की के मकान को किराये पर लेकर फर्नीचर और सोफा सेट निर्माण का कारोबार करते थे. यहां सोफा सेट, पलंग, ड्रेसिंग टेबल, डायनिंग टेबल समेत लकड़ी से बने अन्य सामान तैयार कर बाजार में बेचे जाते थे. मंगलवार को दिनभर आधा दर्जन मजदूरों ने कई सोफा सेट और अन्य सामान तैयार किए थे. वहीं पहले से तैयार 12 सोफा सेट गोदाम में रखे हुए थे.

खाना खाने गए थे मजदूर, तभी मिली आग लगने की सूचना

व्यवसायी सुरेश साहू ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे सभी मजदूर काम खत्म कर गोदाम बंद करने के बाद खाना खाने के लिए होटल चले गए थे. इसी दौरान किसी ने फोन कर सूचना दी कि दुकान सह गोदाम से आग की लपटें निकल रही हैं. सूचना मिलते ही सुरेश साहू अपने दोनों पुत्र रितेश कुमार और विवेक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी. आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि मकान के चारों तरफ से लपटें उठ रही थीं.

दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. देर रात करीब 11 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था.

तैयार और अर्धनिर्मित फर्नीचर हुआ राख

आगलगी की घटना में तैयार 20 सोफा सेट, आधा दर्जन पलंग, दो सिलाई मशीन, दो कंप्रेशन मशीन, दो कटर मशीन, दो जिक्सर मशीन, सोफा के 20 सेट कपड़े, आधा दर्जन अर्धनिर्मित सोफा सेट, दस रोल फोम तथा लगभग एक लाख रुपये मूल्य की सागवान और गम्हार की लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया.

कर्ज लेकर शुरू किया था कारोबार

सुरेश साहू ने बताया कि उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर यह कारोबार शुरू किया था. अब आगलगी की घटना में सबकुछ बर्बाद हो गया है. उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और बैंक का कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

इसे भी पढ़ें: ओरमांझी टोल प्लाजा के पास धू-धूकर जल गई कार, टोलकर्मियों की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

मुआवजे की मांग, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना हुई है. लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

Previous article सोनम, मुस्कान और सिया: क्या कहती हैं ये चर्चित हत्याएं?
Next article लोहरदगा के कुडू में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, 20 लाख का नुकसान, कर्ज में डूबा परिवार
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel