[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लोहरदगा के कुड़ू में 15वें वित्त आयोग के पैसों का बंदरबांट, 3,000 रुपये की बेंच 10,000 में खरीदी

लोहरदगा के कुड़ू में 15वें वित्त आयोग के पैसों का बंदरबांट, 3,000 रुपये की बेंच 10,000 में खरीदी

0
लोहरदगा के कुड़ू में 15वें वित्त आयोग के पैसों का बंदरबांट, 3,000 रुपये की बेंच 10,000 में खरीदी
कुड़ू प्रखंड में लगाए गए बेंच

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में 15वें वित्त आयोग के पैसों का बंदरबांट हुआ है. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मुखिया और पंचायत सचिवों की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर चहेते वेंडर्स को मनमाने ढंग से अलग-अलग राशि का भुगतान किया गया है. हालत यह है कि बेंच लगाने के महज पांच महीने के भीतर ही कई स्थानों पर आरसीसी (RCC) बेंचों में दरारें आ चुकी हैं.

न लाभुक समिति बनी, न इंजीनियरों ने बनाया प्राक्कलन

केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार, 15वें वित्त आयोग की राशि खर्च करने के लिए वार्षिक कार्य योजना में ग्राम सभा के माध्यम से चयनित लाभुक समिति के जरिए और अभियंताओं (इंजीनियरों) की मापी पुस्तिका (Measurement Book) के अनुसार ही काम कराने का प्रावधान है. लेकिन कुड़ू प्रखंड में इस पूरी प्रक्रिया को गायब कर दिया गया. साजिश के तहत केवल ऑनलाइन मोड में योजना का मेंशन किया गया और बगैर किसी लाभुक समिति के चयन या इंजीनियरों द्वारा प्राक्कलन (Estimate) बनाए, सीधे चहेते वेंडर्स को काम बांट दिया गया. इतना ही नहीं, नियमों के मुताबिक एक यूनिट में 10 से 15 बेंच लगानी थीं, लेकिन राशि डकारने के खेल में 15 की जगह कहीं 10 तो कहीं 12 बेंच ही लगाई गईं.

Also Read: लातेहार में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय ने बीएलए की भूमिका को बताया अहम

बाजार में कीमत 3,000 रुपये

इस पूरे घोटाले का सबसे चौंकाने वाला पहलू बेंचों की कीमत और उनका भुगतान है. बाजार में पांच फीट लंबाई और निर्धारित मोटाई वाले मानक आरसीसी बेंच की कीमत महज 3,000 रुपये है. सरकारी राशि का गबन करने के लिए कुछ पंचायतों में प्रति बेंच 7,000 रुपये तो कुछ में 10,000 रुपये तक का भारी-भरकम भुगतान वेंडर्स को कर दिया गया. इस संबंध में प्रखंड के एक अभियंता ने पुष्टि की है कि आरसीसी बेंच लगाने के लिए न तो कोई प्राक्कलन बनाया गया है और न ही खर्च की गई राशि की कोई मापी पुस्तिका तैयार की गई है.

प्रभारी बीडीओ सह सीओ ने कहा- मामला गंभीर, होगी जांच

“आरसीसी बेंच खरीद मामले में नियमों के उल्लंघन की जानकारी फिलहाल मुझे नहीं है. लेकिन अगर एक ही प्रकार की बेंच खरीद के लिए अलग-अलग पंचायतों में अलग-अलग और अत्यधिक राशि का भुगतान किया गया है, तो यह पूरी तरह से गलत और नियमों के विरुद्ध है. इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा.”

संतोष उरांव, प्रभारी बीडीओ सह सीओ, कुड़ू

Also Read: हजारीबाग में नशे के खिलाफ महा अभियान, 11वीं और 12वीं के 25000 विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

Previous article टोटो से 66.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Next article जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ निष्पादन
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel