[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा कस्तूरबा की छात्राओं ने विज्ञान और संस्कृति का दिखाया संगम

कस्तूरबा की छात्राओं ने विज्ञान और संस्कृति का दिखाया संगम

0
कस्तूरबा की छात्राओं ने विज्ञान और संस्कृति का दिखाया संगम

किस्को़ पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शनिवार को स्कूल कन्वेंशन सह वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर छात्राओं ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर उपस्थित थीं. विज्ञान और कला का शानदार प्रदर्शन : वार्षिक उत्सव के दौरान नवाचार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने भविष्य की तकनीक पर आधारित शानदार विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए. इसके अलावा साहित्यिक प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता दिखायी. विद्यालय विकास पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपने विजन को साझा किया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और छात्राओं ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया. छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. विजेता प्रतिभागियों को मिला सम्मान : समारोह के समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया. कक्षा 06 से 12 तक की उन छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने वाद-विवाद, क्विज, खेल, गीत और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मौके पर ये थे मौजूद : कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वार्डन संगीता कुमारी साहू, खुशबू कुमारी, आशा एक्का, नम्रता पांडेय, पिंकी देवी और नीलम डांग सहित अन्य शिक्षिकाओं व कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel