[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लोहरदगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न

लोहरदगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न

0
लोहरदगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांति पूर्ण संपन्न

लोहरदगा. जिला बार एसोसिएशन के मतदान केंद्र पर गुरुवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों का चुनाव निर्धारित समय से शुरू हुआ. इस चुनाव में कुल 23 सदस्यों के लिए वोट डाले गये. मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्य छोड़ कर पहले मतदान करने में लगे रहें. काफी संख्या में अधिवक्ता (वोटर) मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर पहचान पत्र दिखाने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां मतदाताओं की कुल संख्या 150 है. यहां कुल 122 मतदाताओं ने वोट डाला. रांची से आये चुनाव पर्यवेक्षक अधिवक्ता सिविल कोर्ट रांची ईशान वर्मा व पीठासीन पदाधिकारी जिला बार एसोसिएशन लोहरदगा के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मतदान स्थल के बाहर अधिवक्ता ग्रुप में जमा होकर चुनावी चर्चा में मशगूल रहे. अजय पंकज बने भाजपा के लोहरदगा जिला अध्यक्ष

लोहरदगा. अजय कुमार पंकज को भारतीय जनता पार्टी का लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर महामंत्री प्रदीप वर्मा ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी. अजय कुमार पंकज को लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है. अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद अजय पंकज ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और तमाम लोगों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी. संगठन के लिए वे पहले से ही सर्मपित रहें हैं और और अब और ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गयी है. बधाई देने वालों में ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, आकाश पंकज, शुभम पंकज, राजेश साहू, श्रीचंद प्रजापति, अनिल उरांव, ओमप्रकाश गुप्ता, बाल्मीकि साहम, राहुल रजक, मिथुन तमेड़ा, पशुपतिनाथ पारस, प्रमोद वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel