[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दूसरे दिन भी हुआ योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दूसरे दिन भी हुआ योगाभ्यास

0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दूसरे दिन भी हुआ योगाभ्यास

लोहरदगा़ सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. इसके तहत आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार दूसरे दिन भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसका मार्गदर्शन जिला प्रभारी प्रवीण कुमार भारती ने किया. जिला प्रभारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे, बूढ़े और युवाओं सहित सभी वर्गों को प्रतिदिन एक घंटा योग अवश्य अपनाना चाहिए. आज पूरा विश्व भारत से योग और आयुर्वेद की शिक्षा ले रहा है. उन्होंने बताया कि 21 जून को पतंजलि जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर सामूहिक रूप से योग दिवस को उत्सव के रूप में मनायेगी. उन्होंने नगर वासियों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की ताकि योग का संदेश जन-जन तक पहुंचे. प्राणायाम व विभिन्न आसनों का हुआ अभ्यास : पतंजलि के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-सह-जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मित्तल, शिक्षाविद गणेश शास्त्री, आरएसएस के मनोज दास और वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस को भव्यता के साथ मनाने की अपील की. योगाभ्यास के दौरान पेट और कमर के लिए बेहद लाभकारी मंडूकासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, उत्तानपादासन, मर्कटासन, भुजंगासन, उष्ट्रासन और त्रिकोणासन के साथ प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया गया. मौके पर अनिल गुप्ता, कविता गुप्ता, किरण कुमारी, नवनीत गौड़, वीरेंद्र सिंह, सतीश जायसवाल, मंजू जायसवाल, रामकुमार वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel