[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लोहरदगा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम : अजय नाथ शाहदेव

लोहरदगा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम : अजय नाथ शाहदेव

0
लोहरदगा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम : अजय नाथ शाहदेव

लोहरदगा़ बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के ऐतिहासिक अवसर पर लोहरदगा को एक बड़ी सौगात मिली है. राज्यसभा के पूर्व सांसद सह लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने घोषणा की कि लोहरदगा में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जायेगा. इस घोषणा के बाद जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गयी है. जेएससीए अध्यक्ष ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का प्रस्ताव : कार्यक्रम में मौजूद झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने धीरज प्रसाद साहू के खेल के प्रति जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यदि वे जमीन की व्यवस्था करते हैं, तो जेएससीए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने में हर संभव तकनीकी और वित्तीय मदद करेगा. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि रांची की तरह लोहरदगा में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन हो सके. धीरज साहू ने दी स्वीकृति, बोले, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : अजय नाथ शाहदेव के प्रस्ताव पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि वह स्टेडियम के लिए आवश्यक जमीन की व्यवस्था करेंगे और इस सपने को धरातल पर उतारेंगे. उन्होंने कहा कि लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, जिन्हें आगे लाने के लिए एक विश्वस्तरीय मंच की जरूरत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए लोहरदगा में खेलों को बढ़ावा देने का भरोसा दिया. सहवाग और हरभजन भी करेंगे सहयोग : मौके पर मौजूद दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने भी इस पहल का स्वागत किया. दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि धीरज साहू के बुलावे पर वे भविष्य में भी यहां आते रहेंगे और स्थानीय खिलाड़ियों को तराशने व उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण देने में पूरा सहयोग करेंगे. बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के बाद विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने की घोषणा से खेल प्रेमियों में काफी खुशी देखी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel