[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा योजनाओं की समीक्षा में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

योजनाओं की समीक्षा में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

0
योजनाओं की समीक्षा में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में एससीए और नीति आयोग अवार्ड मनी के तहत स्वीकृत विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली विभिन्न इकाइयों की प्रगति जांची गयी. इसमें सेन्हा में रागी व दाल प्रसंस्करण, किस्को में सरसों तेल उत्पादन व ब्रिकेटिंग प्लांट, कुड़ू व सदर प्रखंड में दीदी कैफे और डेयरी इकाई की समीक्षा हुई. साथ ही बीएस कॉलेज की ई-लाइब्रेरी, पेशरार में दोना-पत्तल, बांस उत्पाद, दरी-कालीन बुनाई केंद्र और सेन्हा में स्वेटर इकाई व औद्योगिक सिलाई केंद्र की वस्तुस्थिति पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने जो योजनाएं अब तक पूर्ण नहीं हुई हैं, उन्हें अविलंब शुरू करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

लोहरदगा़ आगामी नगरपालिका निर्वाचन स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत वार्ड 22 तथा 23 मधुबन टोली लोहरदगा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष डोर टू डोर अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को मतदान करने तथा चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर प्रेरित किया गया. साथ ही अपील की गयी कि 23 फरवरी 2026 को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है. आप सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इस कार्यक्रम में स्वीप टीम को ओर से प्रभारी पदाधिकारी ज्योति कुमारी प्रसाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, कालीचरण उरांव, मेराज अंसारी, इम्तियाज खान, जफर कमाल, मुज्जफर आलम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel