[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य समापन, सहवाग और भज्जी के बीच दिखेगी जंग

बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य समापन, सहवाग और भज्जी के बीच दिखेगी जंग

0
बलदेव साहू क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य समापन, सहवाग और भज्जी के बीच दिखेगी जंग

लोहरदगा़ बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार (13 फरवरी) को भव्य समापन होने जा रहा है. नौ फरवरी को रंगारंग आगाज के बाद अब यह प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर है. बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में आयोजित इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे. इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने के लिए भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी लोहरदगा पहुंच रहे हैं. खास आकर्षण इन दोनों दिग्गजों के बीच होने वाला एक फ्रेंडली मैच होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा की जनता से मिले प्रेम से वह अभिभूत हैं. आने वाले दिनों में इससे भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन लोहरदगा में किया जायेगा. समापन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ झारखंड सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए धीरज प्रसाद साहू और हर्षित साहू के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्य मुस्तैद हैं. स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं और रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति इसे और भी यादगार बना रही है. चीयर लीडर्स और दर्शकों का उत्साह : टूर्नामेंट में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मैदान में आइपीएल की तर्ज पर मौजूद चीयर लीडर्स आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. हर चौके-छक्के और विकेट गिरने पर उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों का जोश दोगुना कर रही है. लोहरदगा में पहली बार खेल, मनोरंजन और अनुशासन का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel