[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही सरकार : मोजम्मिल अहमद

युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही सरकार : मोजम्मिल अहमद

0
युवाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बना रही सरकार : मोजम्मिल अहमद

लोहरदगा़ जिले के नवनियुक्त चौकीदारों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया. इस दौरान नवनियुक्त चौकीदारों ने जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के समक्ष अपनी खुशी का इजहार किया. नवनियुक्त कर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने और उन्हें रोजगार देने का जो सराहनीय कार्य किया है, वह मिसाल है. उन्होंने मुख्यमंत्री को हर वर्ग का मसीहा बताया. पूरी निष्ठा से निभाएं जिम्मेदारी : मौके पर जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने नवनियुक्त चौकीदारों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने आप सभी को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निभायें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने किये गये सभी वादों को बखूबी पूरा कर रही है. हेमंत सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है़ मोजम्मिल अहमद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है कि आज झारखंड विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. सरकार की सोच है कि झारखंड देश के अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो, जो अब धरातल पर दिखने लगा है. उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव अनिल उरांव, झामुमो नेता सह नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बालमुकुंद लोहरा, नीरू शांति भगत समेत कई कार्यकर्ता और काफी संख्या में नवनियुक्त चौकीदार उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel