भंडरा. प्रखंड के उदरंगी पंचायत के सेगरा टोली गांव में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 31 पशुपालक किसानों के 243 बड़े-छोटे पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा दी गयी. विशेषज्ञों ने पशुपालकों को संतुलित आहार, पशु रख-रखाव, बीमारियों की पहचान, टीकाकरण व मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी. पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने राष्ट्रीय पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और प्रखंड को पशुपालन में अग्रणी बनाने पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
