[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना व आवश्यकताएं सुनिश्चित हों

आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना व आवश्यकताएं सुनिश्चित हों

0
आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना व आवश्यकताएं सुनिश्चित हों

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने आईटीडीए कल्याण, जेटीडीएस, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और बाल संरक्षण विभागों की समीक्षा बैठक की. बैठक में प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण योजना, वन अधिकार अधिनियम, अत्याचार निवारण अधिनियम, कल्याण आवासीय विद्यालयों व छात्रावासों की स्थिति, प्रधानमंत्री जन मन अभियान, धुम कुड़िया हाउस निर्माण, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी और कल्याण अस्पताल की स्थिति पर चर्चा हुई. छात्रवृत्ति योजनाओं में लंबित आवेदनों को शीघ्र अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया.

आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं की समीक्षा करते हुए रिक्त सेविका व सहायिका पदों को भरने, पोषण ट्रैकर एप में एंट्री सुनिश्चित करने तथा बिजली, पानी और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. कुपोषित बच्चों को एमटीसी केंद्रों में भर्ती करने और बच्चों का नियमित फॉलो-अप करने पर बल दिया गया.

बाल संरक्षण के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति और विधिक दत्तक ग्रहण अभिकरण की समीक्षा की गई. 1098 हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने का निर्देश दिया गया. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ‘मईयां सम्मान योजना’ के भुगतान की भी समीक्षा की गई. बैठक में परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सामाजिक सुरक्षा निदेशक प्रमोद दास, बाल संरक्षण पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel