[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर, मतदाता खामोश

लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर, मतदाता खामोश

0
लोहरदगा में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर, मतदाता खामोश

गोपी कुंवर लोहरदगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. सुबह से देर शाम तक गली-मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं, पदयात्राएं और डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. प्रचार वाहन सड़कों पर घूम रहे हैं और लोकलुभावन नारे तथा वादे जनता को आकर्षित कर रहे हैं. कल तक जो लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते थे, उनके दरवाज़े पर आज उम्मीदवार हाथ जोड़कर पहुंच रहे हैं. जनता भी इस माहौल का आनंद ले रही है, भले ही उन्हें मालूम है कि यह उत्साह कुछ दिनों का ही है. अपने-अपने अंदाज में उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं. कहीं विकास कार्यों का वादा किया जा रहा है तो कहीं पुराने अधूरे काम पूरे करने का भरोसा दिलाया जा रहा है. वार्ड स्तर पर सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जा रहे हैं. हालांकि चुनावी शोर-शराबे के बीच मतदाता अब तक खामोश हैं. लोग खुलकर किसी प्रत्याशी के पक्ष में बोलने से बच रहे हैं. चाय-चौक-चौराहों पर राजनीतिक चर्चा जरूर हो रही हैं, लेकिन लोग अपने पत्ते नहीं खोल रहे. यही चुप्पी उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ा रही है. मुकाबला कड़ा होने की संभावना है इस बार मुकाबला कड़ा होने की संभावना है. कई वार्डों में सीधा संघर्ष है, तो कहीं त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है. मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार जमकर खर्च कर रहे हैं. महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दे फिलहाल पीछे छूट गए हैं. अफवाहों का दौर भी जारी है और भीतरघात की राजनीति खूब देखने को मिल रही है. अपने कहे जाने वाले लोग भी गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं. कोई किसी का इस्तेमाल कर रहा है तो कोई पुरानी दुश्मनी साधने में लगा है. दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर फायरिंग की राजनीति भी खूब हो रही है. प्रशासन भी निष्पक्ष चुनाव कराने में जुटा इधर प्रशासन भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा है. आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी रखी जा रही है. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है. उम्मीदवारों की सक्रियता, मतदाताओं की चुप्पी और राजनीतिक रणनीतियों ने इस चुनाव को बेहद रोचक बना दिया है. लेकिन अंतिम फैसला मतपेटी खुलने के बाद ही सामने आयेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel