[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा असामाजिक तत्वों को संरक्षण न दें, प्रशासन को दें त्वरित सूचना : डॉ ताराचंद

असामाजिक तत्वों को संरक्षण न दें, प्रशासन को दें त्वरित सूचना : डॉ ताराचंद

0
असामाजिक तत्वों को संरक्षण न दें, प्रशासन को दें त्वरित सूचना : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ होली, रमजान और ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. नये नगर भवन में उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, इसमें जिले के सभी प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए. सौहार्द्र बिगाड़ने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें : उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां सभी को अपना त्योहार मनाने का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को सामाजिक संरक्षण देकर उसका मनोबल न बढ़ायें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है. लोहरदगा में वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. डीसी ने सभी से अपील की कि वे सजग रहें और सौहार्द्र बिगाड़ने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. ड्रोन व सीसीटीवी से रहेगी निगरानी : एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सभी चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिये निगरानी की जायेगी. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. अधिकारियों संग खेली होली : बैठक के बाद नगर भवन परिसर में शांति समिति के सदस्यों ने उपायुक्त और एसपी के साथ मिलकर सूखी होली खेली और एक-दूसरे को आगामी त्योहारों की शुभकामना दी. इस मौके पर एडीसी जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सभी वरीय पदाधिकारी व दंडाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारीगण, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य, मीडियाकर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel