[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा मुख्यमंत्री व राज्यपाल से बॉक्साइट खनन व परिवहन शुरू कराने की मांग

मुख्यमंत्री व राज्यपाल से बॉक्साइट खनन व परिवहन शुरू कराने की मांग

0
मुख्यमंत्री व राज्यपाल से बॉक्साइट खनन व परिवहन शुरू कराने की मांग

लोहरदगा. लोहरदगा, गुमला और लातेहार की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन माने जाने वाले बॉक्साइट खनन और परिवहन का काम पिछले कई दिनों से ठप है. इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 40 से 50 हजार लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है. जानकारी के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गये. उनके स्थान पर रांची के जिला खनन पदाधिकारी मोहम्मद अबू हुसैन को लोहरदगा डीएमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जिन्होंने आठ मई को पदभार ग्रहण किया. आरोप है कि उनके स्तर से आवश्यक स्वीकृति व अनुमति नहीं मिलने के कारण बॉक्साइट खनन और मालगाड़ियों से परिवहन पूरी तरह बंद है. हजारों ट्रकों के पहिये थम गये हैं, जबकि लोडर, अनलोडर, चालक, सहचालक और ट्रक मालिक प्रभावित हैं. हिंडाल्को प्रबंधन ने भी स्वीकृति मिलने के बाद ही काम शुरू करने की बात कही है. लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, डीसी और अन्य वरीय पदाधिकारियों से शीघ्र खनन व परिवहन शुरू कराने की मांग की है. शिव मंदिर में चोरी से फूटा लोगों का आक्रोश

लोहरदगा़ लोहरदगा के पतरा टोली में बिजली कार्यालय के पास स्थित शिव मंदिर से चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर दानपेटी गायब कर दी. सुबह श्रद्धालुओं के पहुंचने पर घटना का पता चला, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. जय श्रीराम समिति के नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शंख नदी मंदिर में भी ऐसी ही चोरी हुई थी. लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाये जाने से असुरक्षा बढ़ी है. समिति ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने रात्रि गश्ती बढ़ाकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel