[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा प्रतिवर्ष साफ-सफाई में अपना सौ घंटे का योगदान दें

प्रतिवर्ष साफ-सफाई में अपना सौ घंटे का योगदान दें

0
प्रतिवर्ष साफ-सफाई में अपना सौ घंटे का योगदान दें

लोहरदगा़ पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लोहरदगा द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसका शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिस प्रकार हम भगवान की मूर्ति के लिए स्थान की साफ-सफाई रखते हैं, उसी प्रकार अपने घर और आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखना चाहिए. स्वच्छता की आदत को सभी को आत्मसात करना चाहिए. इस अभियान के तहत सभी गांवों में आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर 25 सितंबर को छठ घाटों की सफाई और गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान की जायेगी. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला में प्लास्टिक का उपयोग कम है, लेकिन सामूहिक प्रयास से इसे देश के सबसे स्वच्छ जिलों में शामिल किया जा सकता है. बारिश के मौसम में बीमारियों की समस्या साफ-सफाई की कमी से बढ़ जाती है, इसलिए सभी को स्वच्छता अपनाना आवश्यक है. सांसद के निजी सचिव आलोक साहू ने कहा कि यह अभियान गांव-गांव में चलाया जायेगा और सभी को जागरूक करना होगा ताकि मोहल्ले और गांव स्वच्छ रहें. जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि सभी के प्रयास से ही हम अपने गांव, पंचायत, जिला और राज्य को स्वच्छ बना सकते हैं. कार्यक्रम में सभी को स्वच्छता शपथ दिलायी गयी और अभियान की रूपरेखा, महत्व और तिथियों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम दो अक्तूबर तक चलेगा. मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनूप हांसदा, जिला स्तरीय पदाधिकारी और काफी संख्या में जल सहिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel