[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा एक मई से होगा प्रारंभ, दो चरणों में होगी जनगणना : संदीप कुमार मीना

एक मई से होगा प्रारंभ, दो चरणों में होगी जनगणना : संदीप कुमार मीना

0
एक मई से होगा प्रारंभ, दो चरणों में होगी जनगणना : संदीप कुमार मीना

लोहरदगा़ भारत की जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आजादी के बाद यह 8वीं और देश की कुल 16वीं जनगणना होगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े जुटाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में से एक मानी जाती है तथा यह विश्व के बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है. जनगणना भारत के संविधान की 7वीं अनुसूची के संघ सूची (अनुच्छेद 246) में क्रम संख्या 69 पर अंकित है तथा जनगणना अधिनियम 1948 इसके संचालन का विधिक आधार प्रदान करता है. जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार बनते हैं. जनगणना 2027, वर्ष 1872 से 16वीं तथा स्वतंत्रता के पश्चात 8वीं जनगणना है. इसका आयोजन दो चरणों में किया जाना है. दो चरणों में होगा कार्य, 33 प्रश्न पूछे जायेंगे : जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न होगा. प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जायेगी. इसके लिए सरकार ने 33 प्रश्न अधिसूचित किये हैं. द्वितीय चरण में जनसंख्या की मुख्य गणना नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी. इसमें पारदर्शिता और शुद्धता के लिए पहली बार डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता दी गयी है. मिलेगी स्व-गणना की सुविधा : इस बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) की विशेष सुविधा मिलेगी. आम नागरिक एक मई से 15 मई 2026 तक निर्धारित पोर्टल (https://se.census.gov.in/) पर स्वयं अपना विवरण भर सकते हैं. बाद में प्रगणक घर-घर जाकर इस डाटा का सत्यापन करेंगे. इससे समय की बचत होगी और त्रुटियों की संभावना कम रहेगी. लोहरदगा में 881 प्रगणक ब्लॉक चिह्नित : जिले में कुल आठ चार्ज बनाये गये हैं, जिनमें सात ग्रामीण और एक नगरीय इकाई शामिल है. 353 राजस्व ग्रामों में 785 और नगरीय क्षेत्र में 96 इकाइयां मिलाकर कुल 881 प्रगणक ब्लॉक चिह्नित किये गये हैं. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, डीसीएलआर सुजाता कुजूर, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाईक समेत सभी बीडीओ व कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel