[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा लोहरदगा: गाड़ी में ले जाई जा रही थी ब्राउन शुगर, दो गिरफ्तार

लोहरदगा: गाड़ी में ले जाई जा रही थी ब्राउन शुगर, दो गिरफ्तार

0
लोहरदगा: गाड़ी में ले जाई जा रही थी ब्राउन शुगर, दो गिरफ्तार
पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga News: चंदवा-लोहरदगा रोड से अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था जिस पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि० सह थाना प्रभारी, लोहरदगा, पु०अ०नि० आर्दश कुमार, स०अ०नि० चंद्रदीप मेहता और सशस्त्र बल लोहरदगा थाना के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया. 

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी 

अंचलाधिकारी, लोहरदगा के साथ गठित टीम द्वारा कुजरा, दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी को रोका गया. रोकी गई गाड़ी में दो लड़के सवार थे, जिनसे बारी बारी से नाम पता पूछने पर वाहन चला रहे लड़के ने अपना नाम साजन नायक उम्र-26 वर्ष पिता सुरेन्द्र नायक पता- अम्बेडकरनगर कस्तूरबा स्कूल के पास, थाना और जिला- लोहरदगा बताया. वहीं, दूसरा राजन कुमार महतो उम्र-23 वर्ष पिता- रामलाल महतो पता ग्राम-ईंटा, थाना और जिला-लोहरदगा बताया. 

तलाशी में ब्राउन शुगर बरामद 

पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान, चालक के सीट के नीचे बिछाए हुए काले रंग के मैट के नीचे छिपाकर रखे सफेद रंग के कागज में लपेटे हुए ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई. दोनों युवकों द्वारा बताया गया कि बरामद पदार्थ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 10 ग्राम पाई गई. 

गाड़ी और मोबाइल जब्त 

पुलिस ने गाड़ी और 2 मोबाइल जब्त किया. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.  इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड सं०-80/26 दिनांक-18.05.2026 धारा-17(b)/21(b)/22(b)/29 NDPS ACT दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई के आश्रम आवासीय विद्यालय में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें: धनबाद : टाटा स्टील के भेलाटांड कोलियरी में ठेका मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, उत्पादन ठप

Previous article पवन खेड़ा का पीएम मोदी पर अटैक, कहा- आम लोगों को किस्तों में क्यों मार रहे?
Next article बिहार में बच्चों के स्कूल बैग को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, तय वजन से ज्यादा होने पर होगी कार्रवाई
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel