[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाली

भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाली

0
भाजयुमो ने तिरंगा यात्रा निकाली

लोहरदगा. भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा जिला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा को ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ करवाया. इसके उपरांत बरवाटोली, मिशन चौक, गुदरी बाजार, अपर बाजार, बड़ा तालाब, पॉवरगंज, मैना बगीचा, नदिया, जुरिया होते हुए सोबरन टोली में कार्तिक उरांव की प्रतिमा के समक्ष सभा में परिवर्तित हो कर समाप्त हुई. रैली में शामिल युवा भारतमता की जय, वन्दे मातरम, विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा, मेरी शान तिरंगा – मेरी जान तिरंगा के नारे लगा रहे थे. इन नारों से पूरी यात्रा गुंजायमान थी. मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष बाल्मिकी कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की ही एक कड़ी है. यह रैली केवल रैली मात्र नहीं है अपितु यह हमें इस बात का स्मरण करवाती है कि इसी तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और एक समय ऐसा था कि तिरंगा लहराने का अर्थ अपने प्राणों को गंवाना हुआ करता था. तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, जिला उपाध्यक्ष बालकृष्णा सिंह, जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस, संजय अग्रवाल, जिला मंत्री मिथुन तमेड़ा, विवेक चौहान, विवेक सोनी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel