[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लोहरदगा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित

0
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित

किस्को. प्रखंड कार्यालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न गांवों से आये किसानों ने स्टॉल लगाकर आम की विविध किस्मों का प्रदर्शन और बिक्री की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, प्रमुख सुचित्रा भगत और बीपीआरओ उदय महतो उपस्थित थे. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य फलदार बागान लगाकर किसानों की आय बढ़ाना है. प्रमुख सुचित्रा भगत ने किसानों से सरकार द्वारा मिलने वाले पौधे, खाद और तकनीकी सहायता का लाभ उठाकर आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की. बीपीआरओ उदय महतो ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को उन्नत किस्मों और नयी तकनीकों से अवगत कराना है. इस दौरान किसानों ने बागवानी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं. किस्को और पेशरार की चार पंचायतों में विशेष प्रमाण पत्र कैंप आयोजित

किस्को. झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत किस्को और पेशरार प्रखंड की रोरद तुईमू, पाखर और देवदरिया पंचायत में विशेष प्रमाण पत्र कैंप का आयोजन किया गया. तुईमू के लिए तहसील कचहरी गमहिरया, जबकि देवदरिया और पाखर के लिए उनके संबंधित पंचायत भवनों में शिविर लगाये गये. कैंप में काफी संख्या में ग्रामीण जन्म, मृत्यु, जाति, आय, आवासीय और भू-धारण प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे, जहां मौके पर ही आवेदनों की जांच कर उन्हें निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से उन्हें ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के समय और किराये दोनों की बचत होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel