कुड़ू . बरवाटोली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा रविवार को कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया. कलशयात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. टिको नदी तट पर पुरोहितों के द्वारा यजमानों को गंगा पूजन, जलाधिवास पूजन अन्नाधिवास पूजन व गंगा आरती कराया गया. इसके बाद कलश में जल लेकर श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए निकल पड़े. टिको नदी तट से कलशयात्रा शुरू होकर बस स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, नीचे स्टैंड होते हुए रूद चौक के बाद बरवाटोली स्थित श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ स्थल पहुंचे. आयोजन समिति के द्वारा कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु के पांव धोकर व शरबत पिलाकर स्वागत किया गया. यज्ञ मंडप की परिक्रमा के बाद यजमानों ने पुरोहितों को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया. इससे पहले कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड बाजा के साथ टिको नदी तट पर पहुंचे. सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा मे शामिल होने के लिए यज्ञाचार्य कथा वाचक प्रभु दास जी महाराज पहुंच चुके हैं. सोमवार से भक्तिमय कथा का शुभारंभ होगा. कलशयात्रा के मौके पर राजाराम साहू, जयराम साहू, राहुल प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, मन किशोर राम, विश्वजीत भारती, बंसत महतो, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, किनू साहू, पंकज साहू, मनीष साहू, मनीष यादव, जुगल महतो, अजय सिंह, अनुप सिंह, संतोष उरांव, राजू महतो , आनंद कुमार यादव, प्रमेश्वर महतो, पंकज भारती, अमित सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे.